रफीगंज: बाबूगंज शिक्षक कॉलोनी से पति के लापता होने पर पत्नी ने थाने में प्राथमिकी कराई दर्ज
रफीगंज के बाबूगंज शिक्षक कॉलोनी निवासी भरत कुमार गुप्ता की पत्नी सुशीला देवी ने बुधवार को आवेदन देते हुए उल्लेख किया कि, मेरे पति 18 जून 25 को समय करीब 1:00 दिन से कहीं चले गए हैं। काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चल रहा है, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। बुधवार रात्रि 10 बजे रफीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।