रफीगंज: रफीगंज के चरकावां निचलीडिह में मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रफीगंज के चरकावां निचलीडीह में मारपीट के मामले में रफीगंज पुलिस ने गुरुवार की रात्रि दो युवक को गिरफ्तार किया है। रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने गुरुवार रात्रि 10 बजे बताया कि मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त रंजीत कुमार उर्फ काजू एवं गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया है जिसे शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।घटना 24 फरवरी 2025 की संध्या 6:00 बजे घटित हुई थी।