तिजारा: भिवाड़ी में नाबालिक दलित बालक पर थाने में बर्बरता का आरोप, परिवार से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Tijara, Alwar | Apr 28, 2026 भिवाड़ी के यूआईटी थाने में एक नाबालिक दलित बालक के साथ कथित पुलिस बर्बरता का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से बालक की हालत गंभीर हो गई जिसे जयपुर निम्स अस्पताल में वेंटिलेटर भर्ती कराया गया है। मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे कांग्रेस नेताओं ने नाबालिक के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।