बीकानेर: पाबू पाठशाला के पास महिला से पर्स छीनने वाले युवक को पकड़ा गया, भीड़ ने की पिटाई
बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा महिला का पर्स और मोबाइल छीनना महंगा पड़ गया। घटना पाबू पाठशाला के पास की है, जहां आरोपी महिला से पर्स छीनकर भाग गया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया। तला