लखीसराय: लखीसराय जिले में अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा को लेकर 20 जगहों पर चलाया जागरूकता कार्यक्रम
शुक्रवार अपराह्न 1:44 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी विनीता लता के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों की टीम द्वारा लखीसराय जिला अंतर्गत कुल 20 स्थानों पर अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. मॉक ड्रिल के माध्यम से गैस सिलेंडर, बिजली शॉर्ट सर्किट आदि से होने वाले अग्नि घटनाओं पर सुरक्षा के उपाय बताए गए.