कुर्की वारंटी के दो अभियुक्त गिरफ्तार
जहानाबाद। न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंटी के आधार पर टेहटा थाना पुलिस ने मीरा बीघा गांव से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद सिकंदर, पिता मोहम्मद फारूक तथा मोहम्मद फारूक, पिता शमसुद्दीन, दोनों निवासी ग्राम मीरा बीघा, थाना टेहटा, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारंटी प्राप्त हुआ था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।