हाथों में तिरंगा लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता:बक्सर में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने का विरोध; गुवाहाटी-जम्मूतवी समेत 3 ट्रेन लेट हुई
बक्सर में शुक्रवार को कांग्रेस और दलित-अतिपिछड़ा समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने रेल चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। जिसका कई ट्रेनों पर असर हुआ।
मगध एक्सप्रेस (20802), पैसेंजर ट्रेन (63234) और डाउन लाइन में 5657 गुवाहाटी-जम्मूतवी ट्रेन डिस्टर्ब हुई है।
Bihar, India | Aug 10, 2026