चक्की के गोकुल जलाशय के समग्र विकास को लेकर बुधवार की दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी साहिला ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए जलाशय को पर्यटन और जैव विविधता संरक्षण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।