नागौर: गांधी चौक में भरे बाजार एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने व गाली गलौज करने का मामला हुआ दर्ज
Nagaur, Nagaur | May 21, 2024 नागौर शहर के गांधी चौक में भरे बाजार में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने में गाली गलौज करने का कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ। इस दौरान खटिकों का मौहल्ला निवासी किशन सामरिया ने रिपोर्ट देखकर बताया कि उसके पिता टिक्कूराम किसी काम के लिए गांधी चौक गए हुए थे। इसी दौरान वहां पर एक व्यक्ति ने उनके साथ किसी बात को लेकर मारपीट की और गाली गलौज की।