महाराजगंज: गुरुगोरखनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नए साल पर तीन बच्चियों ने लिया जन्म, परिजनों में खुशी का माहौल
गुरुवार को 4 बजे नगर पंचायत चौक के वार्ड संख्या 15 स्थित गुरुगोरखनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नए साल के पहले दिन तीन बच्चियों का जन्म हुआ, जिससे अस्पताल परिसर सहित परिजनों में खुशी का माहौल बन गया। डॉ. रामस्वरूप सिंह ने बताया कि नाथनगर निवासी समिमुन निशा, धरमौली निवासी संजू तथा सलामतगढ़ निवासी सलमा खातून की बेटी हुई।