महाराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र में नव वर्ष पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, अलर्ट जारी
गुरुवार शाम 4:30 बजे घुघली थाना क्षेत्र में नव वर्ष के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच क