महाराजगंज: जिले में एक सप्ताह बाद निकली धूप, कड़ाके की ठंड से मिली राहत, बाजारों में लौटी रौनक
गुरुवार दोपहर 2:00 बजे महाराजगंज जिले में गुरुवार को एक सप्ताह बाद धूप निकलने से लोगों ने कड़ाके की ठंड से राहत की सांस ली। बीते कई दिनों से घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित था, लेकिन धूप खिलते ही मौसम सुहावना हो गया और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप तेज रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ठंड से प