महाराजगंज: तरकुलवा गांव में पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, भिटौली थाने में दर्ज हुआ केस
गुरुवार को 5 बजे तरकुलवा तिवारी निवासिनी नवविवाहिता शबनम ने अपने पति पर दहेज के लिए फोन पर तीन तलाक व ससुरालियो पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगायी है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर उसके पति नुरसेद, ससुर हसमत अली, सास तरीकुन निशा, भसुर खुरसेद, उरसेद व विवाहिता की जेठानी पर मुकदमा दर्ज कर मामले जांच की जा रही है।