लखीसराय: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, नया बाजार पटना रोड मस्जिद के पास पुलिस बल तैनात
लखीसराय शहर के नया बाजार पटना रोड मस्जिद के समीप गुरुवार की पूर्वाह्न लगभग 6:20 बजे पुलिस बलों की तैनाती देखी गई। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मस्जिद और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।