खरगोन के क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय में कोर्सेस की फीस में तीन से आठ गुना तक बढ़ोतरी की गई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। शुक्रवार को विद्यार्थियों ने बैठक कर इसका विरोध किया और आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी। विद्यार्थियों का कहना है कि 23 जून को प्रस्तावित बैठक में अगर समाधान नही निकला तो वे आंदोलन करेंगे|