खरगोन जिले में शिक्षकों की तबादला सूची में एक मृत और एक सस्पेंड शिक्षक का ट्रांसफर कर दिया गया है। 11 फरवरी 2025 को निधन हो चुके सहायक शिक्षक पूनमचंद रावत का स्थानांतरण भगवानपुरा विकासखंड से बबलगढ़ झिरन्या कर दिया गया। वे पहले भगवानपुरा विकासखंड के बन्हूर की शासकीय मिडिल स्कूल में सहायक शिक्षक थे। यह आदेश जनजातीय कार्य विभाग से 17 जून को जारी हुआ।