खरगोन के पीजी कॉलेज के रिटायर्ड अंग्रेजी के प्राध्यापक डॉ. अखिलेश बार्चे (72) ने गुरुवार देरशाम को नर्मदानगर स्थित अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने घर के आखिरी के रूम में पंखे पर फंदा डालकर फांसी लगाई। उस समय पत्नी भारतीदेवी अगले कक्ष में थी। पत्नी ने पुलिस व इंदौर में बेटे को सूचना दी।