खरगोन। जिले की बिस्टान नगर परिषद इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। गत दिनों करोड़ो रूपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, अब एक बार फिर नगर परिषद की लापरवाही से रहवासियों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे वार्ड पार्षदों सहित रहवासियों ने एसडीएम को शिकायती आवेदन सौपकर वार्ड 10 में पेयजल व्यवस्था कराने की मांग की।