खरगोन जिले के भजन गायक हरिओम पटेल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को समारोहपूर्वक एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर देश भक्ति से ओतप्रोत गीत लॉन्च किया। उन्होंने पाकिस्तान का हम नक्शे से नाम मिटायेंगे, प्रभू राम के वंशज है, हम करके दिखायेंगे... बोलो भारत मां की जय...गीत यूट्यूब पर जारी किया है।