*माननीय पथ निर्माण मंत्री सह प्रभारी मंत्री, दरभंगा ने छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायजा*
*विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण*
*घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यवस्था का लिया जायजा*
दरभंगा, 13 नवम्बर 2026 :-
छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, दरभंगा श्री ई. कुमार शैलेन्द्र द्वारा जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में माननीय मंत्री महोदय ने शहर के प्रमुख छठ घाटों में शामिल के.एम. टैंक पोखर, हराही पोखर, गंगासागर पोखर एवं दिग्घी स्थित म्यूजियम घाट का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने छठ महापर्व को लेकर घाटों पर की जा रही तैयारियों एवं उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।
माननीय मंत्री महोदय ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पर्व के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
उन्होंने छठ महापर्व के महत्व एवं इसकी व्यापक जनभागीदारी को देखते हुए घाटों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण रखने पर बल दिया, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।
निरीक्षण के अवसर पर जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जल रड्डी, नगर आयुक्त श्रीमती गरिमा लोहिया, सहायक समाहर्ता सुश्री कल्पना रावत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar