फरसगांव: ग्राम बांनगांव में 70 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,फरसगांव पुलिस ने किया मर्ग कायम
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बानगांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मंगली बाई नेताम ने गहीरबहार जंगल मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के द्वारा फरसगांव थाने में सूचना दी गई। फरसगांव पुलिस घटना स्थल में पहुचकर मृतिका के शव को फंदे से निकालकर शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा थाने में मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है ।