फरसगांव: ग्राम अलीबेडा में कक्षा 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फरसगांव पुलिस ने किया मर्ग कायम,जुटी जांच में
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अलीबेडा निवासी 20 वर्षीय कक्षा 12 वीं की छात्रा करिश्मा मरकाम पिता गागरु मरकाम ने शनिवार को अपने घर मे फांसी लगा ली।परिजनों ने उसे फंदे से निकालकर फरसगांव अस्प्ताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच कर रही है।