फरसगांव: ग्राम गट्टीपलना में 11 वर्षीय बालक सर्पदंश का हुआ शिकार, उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में किया गया भर्ती
फरसगांव थाना के ग्राम गट्टीपलना में 11 वर्षीय बालक अभिषेक नेताम पिता हिरित लाल नेताम को आज गुरुवार को जहरीले सर्प ने पैर में काट लिया जिसे उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है । अभिषेक नेताम ने बताया कि व अपनी दादा के साथ खेत गया हुआ था। इसी दौरान खेत मे एक जहरीले सर्प ने अभिषेक के पैर में काट लिया। फिलहाल अभिषेक उपचार जारी है ।