फरसगांव: जिले के टॉप 10 की सूची में फरसगांव आदर्श विद्यालय के कक्षा 12 वीं के 5 विद्यार्थी शामिल, कलेक्टर में किया सम्मानित
छग माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 09 मई को 10वीं एवं 12 वीं कक्षा के परिणामों घोसित किये गए । परिणामों अनुसार कोंडागांव जिले में 12 वीं के टॉप टेन की सूची बनाई गई । नगर पंचायत फरसगांव के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 12 वीं कक्षा की प्राविण्यता सूची में पांच विद्यार्थी मंगलेश सलाम, मनीष कुमार कावड़े,जैनेन्द्र , कमलेश और अमरनाथ शामिल है ।