फरसगांव: रेडक्रॉस दिवस पर फरसगांव अस्प्ताल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,12 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
रेडक्रॉस दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगाँव मे बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवक और युवतियों ने हिस्सा लिया जिसमे नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के कुल 12 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देने के साथ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जूस और फल भी दिए गए। इस दौरान फरसगाँव बीएमओ सहित स्टॉप थे।