लक्ष्मीपुर: भीमबांध अभयारण्य को प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल, वन विभाग ने जारी किए निर्देश
भीमबांध अभयारण्य को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए वन विभाग ने आवश्यक कार्रवाई का निर्देश जारी किया है। मुंगेर वन प्रमंडल पदाधिकारी अम्बरीश कुमार मल्ल ने खड़गपुर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिया है। उक्त जानकारी वन विभाग के अधिकारियों में गुरुवार को 9 बजे दी।