गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक ने बजट 2025 पर अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक, सुश्री सौम्या माथुर ने हाल ही में एक प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें उन्होंने भारत सरकार के बजट 2025 में रेलवे के लिए किए गए प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस बजट में भारतीय रेलवे के पूंजीगत व्यय के लिए कुल ₹2,62,200 करोड़ की रिकॉर्ड धनराशि आवंटित की गई है।