गोरखपुर: जिले में विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना का तृतीय चरण शुरू, 15 फरवरी तक है अंतिम मौका
विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के बिजली बिल संबंधी बकाया निपटाने के लिए चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना (OTS) का द्वितीय चरण समाप्त हो चुका है। इस चरण में लक्षित 82,000 उपभोक्ताओं में से लगभग 54% उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिलों का निपटारा किया। अब योजना का तृतीय और अंतिम चरण शुरू हो चुका है, जो 15 फरवरी तक चलेगा।