गोरखपुर: बीआरडी ट्रॉमा सेंटर में 10 बेड बढ़ाए जाएंगे, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत, बनेगा एचडीयू यूनिट
ट्रामा वार्ड में मात्र 10 बेड का आईसीयू है। अधिक मरीज पहुंचने पर उन्हें अंबू बैग से ऑक्सीजन देना पड़ता है। इस असुविधा को देखते हुए आईसीयू वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है। बीआरडी मेडिकल काॅलेज के ट्रामा सेंटर में 10 बेड के आईसीयू वार्ड में 10 बेड की क्षमता और बढ़ाई जाएगी। इससे गंभीर रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी।