गोरखपुर: शाहपुर स्थित कोचिंग सेंटर में मैनेजर ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट
शाहपुर में स्टार ट्यूटोरियल कोचिंग के स्टोर रूम में रामगढ़ ताल इलाके के इंद्रा नगर निवासी विशाल सिंह (52) ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट की भी पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि विशाल सिंह कर्ज में दबे हुए थे। सुसाइड नोट में उन्होंने आत्महत्या की बात लिखी है।