हसपुरा: दिपावली, छठ, गोवर्धन पूजा सहित गोपाष्टमी त्योहार को लेकर थानाक्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए होगी थाना बैठक
हसपुरा थाना क्षेत्र में दिपावली,छठ , गोवर्धन पूजा सहित गोपाष्टमी त्योहार में शांति व्यवस्था कायम रहे को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक होगी। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मंगलवार को दी। कहा बैठक में शामिल सभी लोग मिलकर क्षेत्र में शांति कायम को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे।