मोठ: एरच पुलिस को मिली सफलता, पोक्सो-आईटी एक्ट का वांछित आरोपी किया गया गिरफ्तार
Moth, Jhansi | Nov 7, 2026 झांसी में पोक्सो और आईटी एक्ट का आरोपी गिरफ्तार: एरच थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एरच मोड़ स्थित कानपुर-झांसी हाईवे पुल के नीचे से मनोज कुमार (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी जालौन जिले के ग्राम कुर्रा का निवासी है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।