स्वच्छता में नंबर वन इंदौर में निगम कर्मचारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल!
मालवा मिल की दीवार के पार बोरियां फेंकने का वीडियो वायरल, आखिर बोरियों में कचरा था या इकट्ठा किया गया कबाड़?
इंदौर | मालवा मिल क्षेत्र
देश में स्वच्छता के लिए पहचान बनाने वाले इंदौर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
मालवा मिल क्षेत्र में नगर निगम की कचरा गाड़ी से जुड़े कुछ कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर बोरियों में भरी सामग्री को मिल की दीवार के पार फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
निगम की कचरा गाड़ी से जुड़े कर्मचारियों का बताया जा रहा वीडियो।
बोरियों में भरी सामग्री को मिल की दीवार के पार फेंकने का दावा।
आखिर बोरियों में कचरा था या एकत्र किया गया कबाड़?
क्या इस तरह सामग्री फेंकना नगर निगम के नियमों के अनुरूप है?
क्या जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो की जांच कर�
Indore, Indore | Oct 29, 2026