इंदौर में मावे में मिलावट की आशंका, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई!
298 किलो मावा जब्त, 75 हजार रुपये का माल सीज, पालदा की चॉकलेट फैक्ट्री में भी मिली गंदगी!
इंदौर | 29 अक्टूबर 2026
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अहीरखेड़ी और पालदा क्षेत्र में दो खाद्य प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई की है।
अहीरखेड़ी स्थित श्री श्याम फूड एजेंसी में दूध से फैट निकालकर स्किम्ड मिल्क पाउडर से मावा तैयार किया जाना पाया गया। परिसर में वनस्पति तेल मिलने से मावे में मिलावट की आशंका जताई गई।
टीम ने लगभग 298 किलो मावा, 28 किलो वनस्पति तेल और 15 किलो सूजी जब्त की। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये है।
प्रतिष्ठान में खाद्य निर्माण के लिए सही श्रेणी का पंजीयन नहीं मिलने पर कारोबार तत्काल बंद कराया गया।
पालदा स्थित मार्बल्लो फूड प्रोडक्ट में निरीक्षण के दौरान चॉकलेट कोन्स और जेली के निर्माण क्षेत्र में गंदगी, जाले और अस्वच्छ परिस्थितियां पाई गईं।
उत्पादन क्षेत्
Indore, Indore | Oct 29, 2026