गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के समीप अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंदक में गिरी, बाइक सवार युवक घायल हुआ
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर कस्बा गुन्नौर के समीप गुरुवार रात अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंदक में गिर गई। इस हादसे में जनपद बदायूं के दहगवां निवासी धर्मेद्र पुत्र जयप्रकाश घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया। जिसके बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।