भिलाई-चरोदा में 84 हितग्राहियों को मिली जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात!
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत 84 हितग्राहियों को पट्टा, आवास की चाबी, सहायता राशि के चेक, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड एवं अन्य सामग्री वितरित कर लाभान्वित किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्यघर, स्वामित्व योजना, एनआरएलएम, आयुष्मान भारत, श्रमिक सहायता, महिला कोष एवं आत्मनिर्भर दलहन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भिलाई-चरोदा का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी हर वार्ड, हर मोहल्ले और हर परिवार तक पहुंचे तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिले।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, हितग्राही एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
सुशासन का संकल्प, हर परिवार का सशक्तिकरण!
#VishnuKaSushasan #Jankalyan #BhilaiCharoda #Chhattisgarh