रिसाली के विकास को मिली ₹101 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात!
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नगर निगम रिसाली में ₹101.02 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस दौरान जल शुद्धिकरण हेतु ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए ₹134 करोड़, वार्ड 01 से 40 तक नाली सुदृढ़ीकरण के लिए ₹2 करोड़ तथा नेवई एवं जोरातराई मुक्तिधाम उन्नयन के लिए ₹50-50 लाख की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार रिसाली के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही रिसाली निगम क्षेत्र को ई-बस सेवा से भी जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री रिकेश सेन, तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष श्री राकेश पांडे, दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार, रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक, संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
विकसित रिसाली, समृद्ध छत्तीसगढ़!
#ViksitChhattisgarh #Sushasan #Risali #Chhattisgarh