भाजपा के सुरेंद्र सिंह शेखावत ने भरा मेयर का नामांकन, समर्थकों के साथ पहुंचे नगर निगम ~
भाजपा ने बीकानेर नगर निगम के मेयर पद के लिए वार्ड 13 से निर्वाचित डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। आज शेखावत भारी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम पहुंचे और मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के दौरान सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इस बार बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनेगा और वे मेयर बनेंगे। वहीं, मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से अनिल कल्ला के साथ नवरतन डागा के मैदान में उतरने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
#bikaner #bikanernews #mayorelection #bjp #rajasthannews