बुधवार की सुबह 9:00 बजे लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सेवा निर्वीत शिक्षक भगतु नगेसिया ने जीत का दावा करते हुए कहा कि मैं आम जनता का प्रत्याशी हूं, किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं। चुनाव जीतकर नगर पंचायत क्षेत्र की जनता का विकास करूंगा किसी राजनीति पार्टी का नहीं। जनता का अपार समर्थन मिल रहा है जीत निश्चित है।