चंदौली: थाना सैयदराजा पुलिस ने काजीपुर हत्याकांड का किया खुलासा, क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 5 हत्यारों को किया गिरफ्तार
सैयदराजा थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर बुधवार दोपहर खुलासा करते हुए 5 हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी,टूटी शराब की बोतल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी दिलीप निवासी सोगाई, अमित कुमार, मनीष कुमार, विमलेश कुमार तथा विजय मकरानपुर के निवासी हैं।