चंदौली: चर्चित मुगलसराय दवा व्यापारी हत्याकांड का पुलिस लाइन में हुआ खुलासा, साजिश रचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
पापुलर मेडिकल स्टोर संचालक रोहिताश पाल उर्फ रोमी पाल हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस लाइन में सोमवार दोपहर आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी आदित्य लांग्हे ने खुलासा करते हुए बताया कि जमीन विवाद के चलते यह हत्या कराई गई थी। मामले में साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।