चंदौली: चकिया सादुल्लापुर में किसी विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर
चंदौली जनपद के चकिया सहदुल्लापुर में मंगलवार सुबह एक युवक ने कथित विवाद के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप चौहान 25 वर्ष किसी विवाद या निजी विवाद से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ता देख आनन-फानन में परिजनों ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।