चंदौली: जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एस आई आर की कार्रवाई तेज, डीएम ने विभिन्न बूथ केंद्रों का किया निरीक्षण
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष प्रंगाढ़ पुनरीक्षण एस ए आर की कार्रवाई तेज रफ्तार से जारी है। जिले भर में सुपरवाइजर,बीएलओ पंचायत मित्रों की टीम मतदाता सूची को अपडेट करने में जुटी है इसी क्रम में बुधवार दोपहर डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने औचक निरीक्षण कर विभिन्न बूथों पर फिर फीडिंग की प्रगति का जायजा लिया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।