चंदौली: मुगलसराय दवा व्यापारी हत्याकांड में गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के परिजनों ने लगाया आरोप, कहा- फर्जी फसाया गया
चंदौली जनपद के मुगलसराय में हुई हत्याकांड का एसपी ने मंगलवार दोपहर खुलासा किया, जिसमें तीन आरोपियों ओमप्रकाश जायसवाल,मनोज कुमार जायसवाल तथा भानु जायसवाल को गिरफ्तार किया गया था। एसपी ने बताया कि जमीन विवाद में हत्या के लिए तीनों ने षड्यंत्र रचा था, जिसमें शूटर फरार है। पुलिस की इस खुलासे को आरोपियों के परिजनों ने पुलिस लाइन पहुंचकर फर्जी बताया है।