चंदौली: मझवार रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की डीजे मशीन का मिक्सर बरामद
चंदौली जनपद की सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी के समान के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई बुधवार सुबह की गई। गिरफ्तार चोर मोनू कुमार 20 वर्ष वार्ड नं. 2 शास्त्री नगर केशवपुर मड़ई का निवासी है। चोर के पास से डीजे मशीन का मिक्सर बरामद हुआ है।