गिधौर: गिद्धौर अस्पताल की लापरवाही का वीडियो वायरल, गंभीर मरीज के इलाज में देरी का आरोप
Gidhaur, Jamui | Jun 4, 2026 गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया। जिसमें मरीज के इलाज में लापरवाही और डॉक्टरों की अनुपस्थिति का आरोप लगाया गया है।परिजन में गुरुवार को 9 बजे बताया कि इंद्रजला देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन समय पर इलाज नहीं मिल सका।