बदनोर: 15 अगस्त से पहले संवरा बड़कोचरा स्कूल का मंच, ₹50 हजार की लागत से लगाया गया कोटा स्टोन
Badnor, Ajmer | Aug 14, 2026
बदनोर। शनिवार रात 9 बजे जानकारी अनुसार बड़कोचरा स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़कोचरा के मुख्य मंच का कायाकल्प किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह की पहल पर जनसहयोग से मंच पर कोटा स्टोन लगवाने का कार्य पूरा कराया गया। मंच के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण पर करीब 50 हजार रुपए की राशि खर्च हुई है, जिसमें स्थानीय भाम