चिन्यालीसौड़: दशगी पट्टी के ग्रामीणों ने कोटधार बाजार में चल रहा धरना राज्य मंत्री के आश्वासन के बाद किया स्थगित
कोटधार बाजार में बैंक शाखा खोलने ,क्षेत्र की संचार सेवा ठीक करने व सड़कों पर डामरी करण करने सहित विभिन्न मांगों लेकर दशगी पट्टी के विभिन्न गांव के ग्रामीण 14 दिनों से कोटधार बाजार में धरने पर डटे थे। शनिवार दोपहर 2 बजे राज्यमंत्री एवं भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल कोटधार में ग्रामीणों के पास धरना स्थल पर पहुंचे।