चिन्यालीसौड़: सीओ उत्तरकाशी ने थाना धरासू चौकी गेवला बनचौरा व डुंडा का किया औचक निरीक्षण
सीओ द्वारा सम्बंधित प्रभारियों को आगामी यात्रा के दृष्टिगत मुस्तैदी बरतने,आपदा उपकरणों को चालू हालात मे रखने, किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित राहत व बचाव कार्य करने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत प्रभावी सूचना तंत्र बनाए रखने एवं बाहरी व्यक्तियो के पुलिस सत्यापन व संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखने के साथ अन्य निर्देश दिए।