चिन्यालीसौड़: दशगी कोटधार बाजार में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी जारी रहा
रविवार को दशगी पट्टी के ग्रामीणों का कोटधार बाजार धरना शाम 4 बजे तक चला ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो वह तहसील परिसर में ढोल नगाड़ों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। आठवें दिन धरने पर बैठे मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल ने बताया कि ग्रामीण बीते आठ दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं।